सबसे तेज़ खबर/ उत्तराखंड

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी फूफा ने अपनी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया। माता-पिता को खो चुकी नाबालिग अपनी फूफा के घर रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के माता-पिता की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह पिछले कुछ महीनों से अपने फूफा नीटू, निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना कलियर, हरिद्वार, के घर रह रही थी। इसी दौरान नीटू ने अपनी भतीजी को ब्लैकमेल कर उसके साथ पिछले 5-6 महीनों से लगातार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलियर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी नीटू को हज हाउस, पिरान कलियर से हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Fufa raped niece in Haridwar, accused arrested in 24 hours

Sabse tez khabar/ Uttarakhand

Haridwar. An incident embarrassing relationships has come to light in Dharmanagri Haridwar, where a Kalyugi Fufa made his minor niece a victim of lust. The minor who lost parents was staying at his uncle’s house. In this case, the police took fast action and arrested the accused within 24 hours.Is. According to the information, the minor’s parents have died, after which she had been living in the house of her uncle Neetu, resident of village Imlikheda, Thana Kaliyar, Haridwar, for the last few months. Meanwhile, Neetu blackmailed his niece and raped her continuously for the last 5-6 months. When the victim protested, she was threatened with death. Seeing the seriousness of the case, Kaliyar police station immediatelyAction was taken and took the accused Neetu into custody from Haj House, Piran Kaliyar within 24 hours based on electronic evidence. A case has been registered against the accused under other sections including the Poxo Act. The police have assured the victim of getting justice.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.