सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड

झबरेड़ा, हरिद्वार:हरिद्वार में एक 7 साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले मदरसा इमाम को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इमाम पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह घटना थाना झबरेड़ा क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित बच्चे के पिता ने 21 अगस्त 2025 को झबरेड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका 7 साल का बेटा मस्जिद में पढ़ने गया था। वहां इमाम नासिर पुत्र नसीर ने उसे अपने कमरे में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो इमाम ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे ने घर आकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देश पर झबरेड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गहन छानबीन और खोजबीन के बाद आरोपी इमाम नासिर को घटना के 24 घंटे के भीतर ही खाताखेड़ी-देवपुर सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l), 5(m) / 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नासिर पुत्र नसीर निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Imam arrested for rape, 7 -year -old innocent was made a victim of lust

Sabse tez khabar/Uttarakhand

Jhabrera, Haridwar: In Haridwar, a 7 -year -old innocent child has been arrested by the police within 24 hours. The Imam is accused of misbehaving with the child and threatening to kill him. This incident is from the police station Jhabrera area.

What is the whole matter

Father of an afflicted childOn 21 August 2025, a complaint was lodged at Jhabrera police station. He told that his 7 -year -old son went to study in the mosque. There, Imam Nasir’s son Nasir took him to his room and forcefully raped her. When the child opposed this, the Imam threatened to kill him when he told anyone. The child came home and told his parents the whole incident, after which he immediately complained to the policeRegistered. In view of the seriousness of the case, the Jhabrera police immediately started action on the strict instructions of SSP Haridwar. The police team arrested the accused Imam Nasir by the Khatkhedi-Devpur road within 24 hours of the incident after intensive investigation and investigation. The police have registered a case against the accused under Section 351 (2) of the Indian Code and Section 5 (L), 5 (M) / 6 of the Poxo Act. ArrestedThe accused is named Sultanpur Kunhari, police station Luxor, District Haridwar, resident of Nasir son Nasir. Further investigation of this case is going on.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.