सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड

विकासनगर (उत्तराखंड)।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को तिलक भवन में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिक बताया।

मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भारत में डिजिटल और संचार क्रांति की नींव राजीव गांधी ने रखी थी, जिसकी बदौलत देश आज वैश्विक डिजिटल मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में आम जन की भागीदारी, 18 वर्ष की आयु में मताधिकार, महिला सशक्तिकरण और आतंकवाद के विरुद्ध कठोर नीति राजीव गांधी की दूरदर्शिता को दर्शाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने की और संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संजय जैन, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव बिना चौहान, सभासद भारत कालरा, डाकपत्थर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान इमरान, तथा सेवादल के सुंदर सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

गोष्ठी में केवलराम आज़ाद, संदीप भटनागर, पम्मी देवी, सुबोध वर्मा, टीकम सिंह, डीके बनर्जी, कौशल किशोर गौतम, अभिषेक, ईलम चंद मुल्तानी, अब्बास आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

On the birth anniversary of Rajiv Gandhi, the seminar in Vikasnagar, the newly said – Rajiv was the father of India’s digital revolution …..

Sabse tez khabar /uttrakhand

Vikasnagar (Uttarakhand). To commemorate the birth anniversary of former Prime Minister Bharat Ratna late Rajiv Gandhi, a seminar was organized by the City Block Congress Committee at Tilak Bhavan on Monday. Speakers at the seminar, remembering Rajiv Gandhi’s contribution and paid tribute to him and his viewsDescribed relevant in the current context. The keynote speaker former cabinet minister Navprabhat said that the foundation of digital and communication revolution in India was laid by Rajiv Gandhi, due to which the country is making its presence on the global digital stage today. He said that the participation of common people in Panchayati Raj, franchise at the age of 18, the strict policy against women empowerment and terrorism shows Rajiv Gandhi’s foresightIs. The program was chaired by Block President Abhinav Thakur and operated by State Secretary Vikas Sharma. PCC member Sanjay Jain, former Mandi Committee President Vipul Jain, Municipality President Dheeraj Nautiyal, Mahila Congress State Secretary without Chauhan, Councilor Bharat Kalra, Dakpathar President Surendra Sharma, former head Imran, and Sundar Singh Chauhan of Sevadal also expressed their views. SeminarKevalram Azad, Sandeep Bhatnagar, Pammi Devi, Subodh Verma, Tikam Singh, DK Banerjee, Kaushal Kishore Gautam, Abhishek, Eelam Chand Multani, Abbas etc. were present.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.