सबसे तेज़ खबर/ उत्तराखंड

भराड़ीसैंण (गैरसैंण )
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की नवनिर्वाचित और सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने विशेष रूप से सारकोट के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे गांव को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिली है।

भेंट के दौरान उन्होंने गांव की प्रमुख समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए मांग की कि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही, गांव के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण, सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तथा गैरसैंण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की आवश्यकता भी जताई।

मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और गांव के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राम प्रधान द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही, संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आदर्श ग्राम सारकोट अन्य गांवों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Priyanka Negi, the youngest village head of Sarkot village in Garsain, met Chief Minister Dhami, expressed gratitude for development work

Sabse tez khabar/ Uttarakhand

Barnas The newly elected and youngest village head of Chief Minister Adarsh Village Sarkot in Bharadisain, Garsain, from Chief Minister Pushkar Singh Dhami, a courtesy call. During this, he walked in the villageThanked the Chief Minister for the development works. Village head Priyanka Negi thanked the Chief Minister especially for the sanctioned road construction work for SARCOT and said that it has helped in connecting the village with the mainstream. During the meeting, he demanded solar fencing to protect crops from wild animals, keeping the main problems of the village before the Chief Minister.To be done Also, the improvement of village internal routes, establishment of solar street lights, initiative to connect women with self -employment and also expressed the need of appointment of a pediatrician and female pathologist at the Community Health Center in Garsain. Chief Minister Dhami congratulated the village head and said that his activism and commitment to the village is commendable. He assured that the village headAll issues raised by will be resolved on priority basis. Also, necessary instructions have been issued to the concerned departments and district administration. The Chief Minister also said that Adarsh Gram Sarkot will become a source of inspiration for other villages.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.