RR Sports की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एक भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट किया गया आयोजित….

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में RR Sports की ओर से 15 अगस्त 2025 को एक भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यह आयोजन पांवटा साहिब के बैडमिंटन हॉल, गुज्जर कॉलोनी (वार्ड नं-2, बद्रीपुर) में हुआ था। जिसका विधिवत उद्घाटन दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमोल और दून प्रेस क्लब के सदस्य ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए तीन श्रेणियों में मुकाबले रखे गए थे:
सिंगल्स अंडर-19, डबल्स ओपन एज ग्रुप, डबल्स (संयुक्त आयु 80+ वर्ष) के लिए प्रतियोगिता रखी गई थी।

इस प्रतियोगिता में सिंगल्स अंडर-19 में विनर राज देव तोमर देहरादून, रनर अप अभिनव देहरादून और निकूज पांवटा साहिब रहे। डबल्स ओपन एज ग्रुप में विनर राज देव तोमर और रनर अप अमन नेगी और बलजीत सिंह देहरादून रहे। डबल्स (संयुक्त आयु 80+ वर्ष) में विनर नितिन और राणा जी देहरादून, रनर अप रावत नालागढ़ रहे।

A grand badminton tournament was organized by RR Sports on the occasion of Independence Day….

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

On the occasion of Independence Day, a grand badminton tournament was organized by RR Sports on 15 August 2025. The event was held at the Badminton Hall, Gujjar Colony (Ward No. 2, Badripur), Paonta Sahib. It was formally inaugurated by Mukesh Ramol, President of Doon Press Club and a member of Doon Press Club. In this competition, competitions were held in three categories for players of different age groups:

Singles Under-19, Doubles Open Age Group, Doubles (Combined Age 80+ Years).

In this competition, winner in singles under-19 was Raj Dev Tomar Dehradun, runner up was Abhinav Dehradun and Nikuj Paonta Sahib. Winner in doubles open age group was Raj Dev Tomar and runner up was Aman Negi and Baljeet Singh Dehradun. Winner in doubles (combined age 80+ years) was Nitin and Rana ji Dehradun, runner up was Rawat Nalagarh.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.