सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड अनु कुकरेती

विकासनगर जीवनगढ़:ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में नवनिर्वाचित प्रधान रेखा शर्मा ने नशे के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। नशे के बढ़ते प्रकोप को जड़ से उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब गांव में नशे का कारोबार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रेखा शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाने की ज़िम्मेदारी है। नशे के सौदागरों के लिए जीवनगढ़ में अब कोई जगह नहीं रहेगी।” उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सज़ा मिले।

ग्राम प्रधान ने एक समन्वित रणनीति की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें पंचायत, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। इस पहल के तहत गांव में नशा मुक्ति अभियान, जनजागरूकता रैलियां, परामर्श सत्र (काउंसलिंग), खेलकूद प्रतियोगिताएं और विद्यालयों में विशेष शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

रेखा शर्मा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि युवाओं को नशे से दूर रखना इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। हम उन्हें नशे के अंधकार में नहीं डूबने देंगे, बल्कि उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करेंगे।”

उन्होंने जीवनगढ़ को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने की भी प्रतिबद्धता जताई, जहाँ स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक जागरूकता को प्रमुखता दी जाएगी।

Village head Rekha Sharma’s campaign started on a war footing against drug addiction in Jeevangarh

Sabse tez khabar/Uttarakhand Anu Kukreti

Vikasnagar Jeevangarh: In the Gram Panchayat Jeevangarh, the newly elected head Rekha Sharma has announced a decisive battle against drug addiction. With the resolve to uproot the rising outbreak of intoxication, he made it clear that the drug business in the village will not be tolerated at all. Rekha SharmaSaid, “This is not just a social campaign, but it is the responsibility of saving our future generations. There will be no place in Jeevangarh for drug dealers.” He appealed to the police administration to take strict action against the drug and the culprits should be punished severely. The village head has prepared a coordinated strategy, participating in panchayat, police, health department, school and social institutionsWill remain Under this initiative, de -addiction campaign, public awareness rallies, counseling sessions (counseling), sports competitions and special educational programs will be started in schools. Rekha Sharma emphasized that keeping the youth away from drugs is the biggest priority of this campaign. He said, “Our youth are the future of the country. We will not let them drown in the darkness of intoxication, but they are bright futureWill inspire more. ” He also committed to develop Jeevangarh as an ideal gram panchayat, where cleanliness, education, health services and social awareness would be given prominence.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.