सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर में भाई-बहन के स्नेह का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली और बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ पांवटा साहिब एवं पुरुषवाला की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर तिब्बती महिलाओं ने शहर के गणमान्य नागरिकों की कलाई पर राखी बांधकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह एकता, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है, जिसे सभी समुदायों को मिलकर मनाना चाहिए। त्योहार के मौके पर शहरभर में मिठाइयों की दुकानों पर भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। पूरे दिन वातावरण में उल्लास और अपनापन का माहौल बना रहा।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.