सबसे तेज खबर/नाहन

विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर खोल पंचायत में विकास की दो अहम घोषणाओं ने ग्रामीणों में नई उम्मीद जगा दी है। वर्षों बाद पांवटा साहिब से हरिपुर खोल–रंजीतपुर के बीच बस सेवा का पुनः शुभारंभ किया गया, जिससे रोज़मर्रा के यात्रियों विशेषकर मज़दूरों और फैक्ट्री कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। यह बस सेवा वर्ष 2019 में बंद कर दी गई थी, जिसके बाद से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सेवा बहाल होने पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर हर्ष व्यक्त किया और क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया।

इसी के साथ, मेहतावाला–बंगोर बस्ती के बीच वर्षों से लंबित पुल निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना के लिए विधायक निधि से ₹8.80 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। बरसात के दिनों में यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता था, जिससे न केवल आवाजाही, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। अब पुल निर्माण के स्वीकृति आदेश से स्थानीय लोगों में उत्साह है। नागरिकों ने इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। आभार व्यक्त करने वालों में सतपाल सिंह (पिंकी), प्रवीण ठाकुर, युधिष्ठिर, केसर सिंह, जमील, लियाकत, और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.