सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा आज यमुना नदी के समीप राधाकृष्ण हनुमान मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 450 से 500 लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शहरवासियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष श्री अंशुल गोयल ने बताया कि यह आयोजन हर माह के पहले रविवार को नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का संदेश पहुंचे और उन्हें लाभ मिल सके।

आज के भंडारे में क्लब के 10 रोटेरियंस ने अपने परिवारों सहित सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रसाद वितरण का कार्य किया। प्रमुख रोटेरियंस में सचिव शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. प्रवेश सब्लॉक, निपुण डंग, राखी डांग, राकेश रहल, यशपाल धीमन, किशोर आनंद, चारुल गोयल, और मिनाक्षी रहल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रोटरी क्लब की यह पहल समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। आने वाले महीनों में भी यह आयोजन जारी रहेगा और और अधिक जनसहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।

Initiative of Rotary Club Paonta Sahib: Organizing a Bhandara on the banks of Yamuna..

Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib (Neelam Thakur)

Rotary Club Paonta Sahib organized a huge Bhandara today in the Radhakrishna Hanuman temple complex near the Yamuna river. About 450 to 500 people took the prasad of the Bhandara in this event. The city residents participated in the Bhandara with great enthusiasm. President of Rotary Club Paonta Sahib, Mr. Anshul Goyal said that this event will be organized regularly on the first Sunday of every month, so that the message of service reaches as many people as possible and they can get benefit.

In today’s Bhandara, 10 Rotarians of the club actively participated along with their families and distributed the prasad. Prominent Rotarians included Secretary Shanti Swaroop Gupta, Dr. Pravesh Sublock, Nipun Dang, Rakhi Dang, Rakesh Rahal, Yashpal Dhiman, Kishore Anand, Charul Goyal, and Meenakshi Rahal and other members were present. This initiative of Rotary Club is being considered a commendable step in the field of social service. This event will continue in the coming months and more public participation is expected.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.