सबसे तेज खबर/ उत्तराखंड
विकासनगर:
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामबाग, हरबर्टपुर निवासी संजय सिंह राणा द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, दिनांक 2 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 6:30 बजे वे अपनी सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर आसन बैराज गए थे। दोपहर करीब 12:45 बजे उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर से धुआं निकल रहा है और आग लगी हुई है।
संजय सिंह जब तत्काल घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी घर के अंदर जली हुई अवस्था में मृत पड़ी हैं। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनका बेटा मनमोहन सिंह उनके साथ ही रहता है और नशे का आदी है। वह आए दिन पैसों की मांग को लेकर अपनी मां से झगड़ा करता था। संदेह जताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह ने ही अपनी मां की हत्या कर घर में आग लगाई और फिर मौके से फरार हो गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनमोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा संख्या 228/2025 अंतर्गत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन का कार्य किया गया है और घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Fire in the security house on duty, death of wife burnt, drug addicts accused of murder …….
Sabse tez khabar/ Uttarakhand
Vikasnagar: A painful and sensational case has come to light from Vikasnagar Kotwali area. According to a complaint given by Sanjay Singh Rana, a resident of Rambagh, Herbertpur, on August 2, 2025, at around 6:30 am, he went to the posture barrage on the duty of his security guard. AfternoonAt 12:45 pm, he received information from neighbors that smoke was coming out of his house and a fire is on. When Sanjay Singh returned home immediately, he saw that his wife was lying dead in a burnt state inside the house. He also told the police that his son Manmohan Singh stays with him and is addicted to drugs.
He used to quarrel with his mother for demanding money. Doubt is being expressed that Manmohan Singh has his motherAfter killing, he set the house on fire and then escaped from the spot. On the basis of the complaint, the police have registered a case against Manmohan Singh under Section 103 (1) Indian Justice Code (BNS) under Case No. 228/2025. A special team has been formed to arrest the accused. Police took the body in possession and took action of Panchayatanama and sent it for postmortem. Calling the field unit on the spot and compilation of evidenceWork has been done and the scene has been completely secured. Police say that soon the accused will be arrested and the case is being investigated intensively.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
