सबसे तेज खबर /उत्तराखंड
चंपावत (बनबसा):
उत्तराखंड में चल रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत एसटीएफ की एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता मिली है। बनबसा इलाके में की गई कार्रवाई में टीम ने करीब 92 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी के पास से 309.96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह यह नशीला पदार्थ बरेली (उत्तर प्रदेश) से लाकर नेपाल में किसी व्यक्ति को सौंपने वाला था।
यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
🔴 जनता से अपील:
कृपया नशे से दूर रहें और अगर कहीं भी नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस या एसटीएफ को सूचित करें। आपकी एक सूचना कई ज़िंदगियाँ बचा सकती है।
Smuggler arrested with 92 lakh heroin, STF raided before the border supply …………
Sabse tez khabar/Uttarakhand
Champawat (Banbasa): The Anti-Narkotics Task Force of STF has got a major success under the ongoing ‘Drugs Free Devbhoomi Abhiyan’ in Uttarakhand. In the action taken in Banbasa area, the team has arrested an inter -state drug smuggler with heroin worth about Rs 92 lakh. Of STFAccording to, 309.96 grams of heroin has been recovered from the arrested accused. In the initial inquiry, the accused confessed that he was about to bring this intoxicating substance from Bareilly (Uttar Pradesh) and hand over to someone in Nepal. This action is a major message against drug smugglers active in border areas. The police is now looking for other people associated with this network.
🔴 Appeal to the public: Please stay away from drugs andIf there is knowledge of activities related to drug trafficking anywhere, immediately inform the police or STF. One of your information can save many lives.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
