सबसे तेज खबर/ उत्तराखंड अनु कुकरेती

उत्तराखण्ड पुलिस, पीएसी एवं आईआरबी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा दिनांक 3 अगस्त 2025 को जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में 2 अगस्त को शहर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने साइबर कैफे, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों की गहन जांच की।

अभियान के तहत प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी, डिवाइसेज़ की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, नेटवर्क लॉग एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने को दें।

पुलिस का यह कदम परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को रोकने, अनुचित साधनों के प्रयोग पर नियंत्रण रखने और उम्मीदवारों को एक निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Police intensive checking campaign in view of security in Pithoragarh

Sabse tez khabar/ Uttarakhand Anu Kukreti

The written examination of Uttarakhand Police, PAC and IRB Constable Recruitment is to be conducted on 3 August 2025 at various examination centers of Pithoragarh district. Extensive security arrangements have been made by the police administration to ensure fairness and transparency of the examination. Superintendent of Police PithoragarhUnder the direction of Mrs. Rekha Yadav, on August 2, intensive checking and verification campaign was conducted under security arrangements around the examination centers located in the city area. During this time, police teams conducted a thorough investigation of cyber cafes, mobiles and electronics shops. Under the campaign, information of employees working in establishments, monitoring of devices, CCTV cameras, network logs and other technical arrangementsA subtle testing of. Also, strict instructions were given to the operators to immediately inform the nearest police station about any suspicious activity during the examination period. This step of the police is an important effort to prevent any kind of undesirable activities during the examination, control the use of unfair means and provide a fair environment to the candidates.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.