सबसे तेज खबर/उत्तराखंड

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रुड़की और गंगनहर क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया था।

डिजिटल सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के संयोजन से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। सघन चेकिंग अभियान के दौरान सोलानी पुल के पास तीन संदिग्धों को और लाठरदेवा कट के पास एक विधि विवादित किशोर को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ और अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली रुड़की क्षेत्र से 11 और कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से 5 कुल मिलाकर 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

हरिद्वार पुलिस की इस तेज़-तर्रार कार्यवाही से स्पष्ट है कि अपराधियों के लिए अब उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।

Huge success of Haridwar police: Interstate bike thief gang busted, 16 stolen bike recovered

Sabse tez khabar/Uttarakhand

Haridwar: Haridwar police have busted the inter -state bike thief gang while taking major action on vehicle thieves. Taking serious bike theft incidents in Roorkee and Gangahar areas, the police formed special teams. Digital surveillance and manual policingThe police achieved great success with the combination. During the intensive checking operation, three suspects near the Solani bridge and a method disputed near Lathradeva Cut were detained. Police have recovered 11 stolen motorcycles from Kotwali Roorkee area and 16 from Kotwali Gangnahar area on the spot of interrogation and accused. People have breathed a sigh of relief from this action. Haridwar policeIt is clear from this fast-paced action that there is no place for criminals in Uttarakhand.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.