सबसे तेज खबर/उत्तराखंड

देहरादून/विकासनगर।
जौनसारी लोकसंस्कृति के अमर साधक और सुप्रसिद्ध लोकगायक स्व. जगत राम वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को एक भावभीनी संगीतमय स्मृति सभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘धूमसू संस्था’ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, लोकसंस्कृति प्रेमी और क्षेत्रीय कलाकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने वर्मा जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात स्व. वर्मा की अमर आवाज में गाए गए जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भाव-विभोर कर दिया।

लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक किया
जैसे ही “महासू वदना”, “मै ज्बी सुन्चो”, “कमला याद आवो मुखे”, “बीड़रु ना मानी ये मेरे जानो” जैसे लोकगीत गूंजे, उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठीं। इन गीतों ने न केवल स्व. वर्मा की कलात्मक स्मृति को जीवंत किया, बल्कि जौनसारी लोकधुनों को जन-जन तक पहुंचाने में उनके योगदान को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

वृक्षारोपण: प्रकृति प्रेम को दिया जीवंत रूप
कार्यक्रम की एक खास पहल रही – स्व. वर्मा की स्मृति में आयोजित वृक्षारोपण अभियान, जो उनके प्रकृति प्रेम और जीवन मूल्यों को सजीव रखने का प्रतीक बन गया। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी रहा।

धूमसू संस्था की अध्यक्ष एवं स्वरांजलि संगीत विद्यालय की एम.डी. शांति वर्मा ‘तन्हा’ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए युवाओं से आगे आने की अपील की।

इन प्रमुख हस्तियों ने दी उपस्थिति
इस अवसर पर लोकगायिका विमला भारती, संवैधानिक मंच संयोजक दौलत कुंवर, वरिष्ठ गीतकार प्रताप सिंह तोमर, लोकगायक गंभीर भारती, अंशु वर्मा, मीरा चौहान, श्रीमती इंदिरा शर्मा (लाखामंडल), निशा काला, नवीन तोमर, अंकित जोशी, सुंदरलाल मीना, वेदांश, वंशिका चौहान, अविशि चौहान, कानहा, दिव्यांश, आर्यन जोशी, नेत्र, यशश्री और बेला वाला क्षेत्र से अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jaunsari folk singer On the death anniversary of Jagat Ram Verma, emotional musical tribute and plantation campaign

Sabse tez khabar/Uttarakhand

Dehradun/Vikasnagar.

The immortal seeker and well -known folk singer of Jaunsari folk culture. On the occasion of the death anniversary of Jagat Ram Verma, a comfortable musical memory meeting and plantation program was organized on Saturday. The event was organized by ‘Dhumasu Sanstha’, in large numbersVillagers, folk culture lover and regional artists participated. The program started with lamp lighting and two -minute silence, in which all the attendees paid homage to Verma ji’s portrait and paid homage to him. After this The presentation of Jaunsari folk songs sung in Verma’s immortal voice made the entire atmosphere emotional. Folk songs musical performance made the audience emotional As soon asFolk songs like “Mahasu Vadana”, “I Jbi Suncho”, “Kamla Yaad Avo Mukhe”, “Beedru Na Mani Yeh Mere Jaano”, the eyes of the attendees were moist. These songs not only self. Verma’s artistic memory alive, but also paid a soulful tribute to his contribution in spreading Jaunsari folk people to the people. Plantation: Live form given to nature love There was a special initiative of the program – self. Conducted in memory of VermaThe plantation campaign, which became a symbol of keeping their nature love and life values alive. It was also an inspirational step towards environmental protection. Chairman of Dhumasu Sanstha and M.D. of Swarajali Sangeet Vidyalaya Shanti Verma ‘Tanha’ thanked all the visitors and appealed to the youth to come forward for the protection and promotion of folk culture. These prominent personalities gave presence Public singer on this occasionविमला भारती, संवैधानिक मंच संयोजक दौलत कुंवर, वरिष्ठ गीतकार प्रताप सिंह तोमर, लोकगायक गंभीर भारती, अंशु वर्मा, मीरा चौहान, श्रीमती इंदिरा शर्मा (लाखामंडल), निशा काला, नवीन तोमर, अंकित जोशी, सुंदरलाल मीना, वेदांश, वंशिका चौहान, अविशि चौहान, कानहा, दिव्यांश, आर्यन जोशी, नेत्र, यशश्री और बेला वाला क्षेत्र से अनेक ग्रामीणजन उपस्थित are.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.