रा. उ. विद्यालय सिरमौरी ताल के बच्चों को पंचायत प्रधान ने वितरित किए ट्रैक सूट: बढ़ाया आत्मविश्वास और खेलों का उत्साह…

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत दीद बगड़ के प्रधान विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए। यह पहल विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों में सुरेन्द्र ठाकुर (पूर्व उप प्रधान, पनार), राजकुमार ठाकुर (नंबरदार), यशपाल ठाकुर और संतराम का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने इन सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

Oplus_131072

विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार (TGT), देवेंद्र शर्मा (आचार्य), खुशी राम बंसल (शारीरिक शिक्षक), सुनंदा किरण, रिंकी देवी, विजया और किरण देवी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों में भागीदारी को जरूरी बताया। विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष रमेश कुमार सहित सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रधान विजय ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन मिलते हैं, बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होता है।

Panchayat Pradhan distributed track suits to the children of Government Higher Secondary School Sirmauri Tal, increased their confidence and enthusiasm for sports

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A special program was organized on Wednesday at Government High School Sirmauri Tal of Paonta Sahib subdivision, in which the Pradhan Vijay Thakur of Gram Panchayat Did Bagad distributed track suits to the students. This initiative was taken with the aim of motivating the students towards sports activities and increasing their self-confidence. Among the Gram Panchayat representatives who attended the program as guests, Surendra Thakur (former Deputy Pradhan, Panar), Rajkumar Thakur (Numberdar), Yashpal Thakur and Santram also made a special contribution. The school family welcomed all these dignitaries.

School teachers Dinesh Kumar (TGT), Devendra Sharma (Acharya), Khushi Ram Bansal (Physical Teacher), Sunanda Kiran, Rinki Devi, Vijaya and Kiran Devi congratulated the students and said that participation in sports is important. All the members of the school management committee (SMC) including the president Ramesh Kumar were present in the program. Everyone contributed to make the event successful. The principal of the school expressed his gratitude to the head Vijay Thakur and said that such initiatives not only provide the students with the necessary resources, but also develop a competitive spirit and self-confidence in them.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.