सबसे तेज खबर/ उत्तराखंड

पिथौरागढ़, 31 जुलाई 2025

पिथौरागढ़ पुलिस विभाग में आज चार समर्पित कार्मिकों को उनके दीर्घकालीन एवं अनुकरणीय सेवाकाल की समाप्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। यह सम्मान समारोह पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों को शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में शामिल हैं:

अपर उपनिरीक्षक श्री मोहन सिंह – 01 नवम्बर 1985 को सेवा में नियुक्त श्री सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में विवेकशीलता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य आरक्षी श्री धीरेन्द्र सिंह – 20 नवम्बर 2008 से सेवा में रहते हुए इन्होंने हमेशा विभाग की मर्यादा बनाए रखी और टीम भावना से कार्य करते हुए श्रेष्ठ सेवा दी।

मुख्य आरक्षी श्री सुनील कुमार – 10 जुलाई 2003 से पुलिस सेवा में रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुक श्रीमती पुष्पा भट्ट – 17 दिसम्बर 2007 को नियुक्त हुईं श्रीमती भट्ट ने समर्पण व निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहीं।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह का माहौल भावुक किंतु गरिमामय रहा, जहां साथियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ बिताए पलों को साझा किया और उनके भविष्य की मंगलकामना की।

पिथौरागढ़ पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्तजनों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Salute to the dedicated service: Police department bid farewell to four personnel

Sabse tez khabar/ Uttarakhand

Pithoragarh, 31 July 2025

Today, four dedicated personnel in Pithoragarh Police Department were given a farewell farewell at the end of their long -term and exemplary service. The honor ceremony was held under the chairmanship of Superintendent of Police Pithoragarh Mrs. Rekha Yadav, in which he with best wishes to retired personnelHonored. Retired personnel include: Additional Sub -Inspector Shri Mohan Singh – On 01 November 1985, Shri Singh, appointed in service, presented a unique example of rationality, discipline and duty throughout his service. Chief constable Mr. Dhirendra Singh – While in service since 20 November 2008, he always maintained the dignity of the department and working with team spiritGave. Chief constable Mr. Sunil Kumar – He played an important role in maintaining law and order by staying in police service since 10 July 2003. Cook Mrs. Pushpa Bhatt – Mrs. Bhatt, who was appointed on 17 December 2007, served with dedication and loyalty, who was an inspiration for all. On this occasion, Deputy Superintendent of Police, Shri Govind Ballabh Joshi, Stir Inspector Shri Naresh Chandra Jakhmola and many police officers and many police officers andEmployees were present. The atmosphere of the ceremony was emotional but dignified, where colleagues shared the moments spent with retired personnel and wished their future. Wishing retired, safe and happy life to retired life on behalf of Pithoragarh police family.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.