राजगढ़ में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 288 लोगों ने किया रक्तदान

सबसे तेज खबर / सिरमौर

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 288 लोगों ने रक्तदान किया, इसमें 38 महिलाएं तथा 250 पुरुष शामिल रहे, जबकि चार महिलाओं और 20 पुरुषों को रक्तदान के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।शिविर के मुख्यातिथि एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो वह ऐसा करके समाज को अपना बहुमूल्य योगदान दे सकता हैं। यही कार्य निरंकारी मिशन से जुड़े लोग व अन्य नागरिक कर रहे हैं जोकि सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

Oplus_131072

इस अवसर पर मिशन के संयोजक भोला नाथ साहनी ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान का आरंभ युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की ओर से सन 1986 से शुरू किया था, तब से लेकर आजतक भारत सहित विदेशों में हर वर्ष रक्तदान शिविरों को आयोजन किया जाता आ रहा है ।संचालक राकेश धीमान ने बताया कि शिमला आईजीएमसी और सोलन अस्पताल से आए चिकित्सकों ने यह कार्य किया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय संचालक भजन सिंह, राजगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति साहनी, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान हरिओम खेडा, गणपत राम, नरेश धवन, नवदीप साहनी, आशु तोमर, अनु साहनी, देशराज तोमर व प्रदीप धीमान सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sant Nirankari Charitable Foundation organized a blood donation camp in Rajgarh, 288 people donated blood

Sabse Tez Khabar / Sirmour

Sant Nirankari Charitable Foundation organized a blood donation camp in Nirankari Bhawan on Sunday. 288 people donated blood in this camp, including 38 women and 250 men, while four women and 20 men were found unfit for blood donation. The chief guest of the camp, SDM Rajkumar Thakur, said that if a person donates blood, he can make a valuable contribution to the society by doing so. People associated with Nirankari Mission and other citizens are doing the same work, which is a commendable work. He said that every healthy person must donate blood at least once a year.

On this occasion, Mission Coordinator Bhola Nath Sahni said that the Nirankari Mission started blood donation in the year 1986 by Yugdrishta Baba Hardev Singh, and since then, blood donation camps are being organized every year in India and abroad. Director Rakesh Dhiman said that doctors from Shimla IGMC and Solan Hospital did this work. On this occasion, Nirankari Mission Regional Director Bhajan Singh, Rajgarh Nagar Panchayat President Jyoti Sahni, former head of Vyapar Mandal Hariom Kheda, Ganpat Ram, Naresh Dhawan, Navdeep Sahni, Ashu Tomar, Anu Sahni, Deshraj Tomar and Pradeep Dhiman along with other dignitaries were present.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.