सबसे तेज खबर/शिमला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। अब लेक्चरर (स्कूल न्यू) केवल 11वीं और 12वीं तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करना होगा। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समग्र, सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।
यह निर्णय न केवल विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि शिक्षकों की दक्षता और विद्यालयी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दिशा में भी मील का पत्थर माना जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस नीति को शीघ्र लागू करें। निर्देशों की अवहेलना करने वाले शिक्षकों या स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
