
प्राथमिकता दी जाती है स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों !
#सिफारिश के तहत ही मिल पाती है आयुष्मान के तहत ये सुविधा
सबसे तेज खबर /उत्तराखंड अनु कुकरेती
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से भेंट कर प्रदेश के कई बड़े नामी सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा बाह्य रोगियों को आपात स्थिति में दाखिले (एडमिशन) के समय बिना सिफारिश के आयुष्मान योजना के तहत अक्सर वेंटिलेटर/ आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने में आनाकानी/ बहाना बनाने के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा | डॉ. कुमार ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि कई अस्पताल आपात स्थिति में वेंटिलेटर/ आईसीयू इस समय उपलब्ध नहीं है,का बहाना बनाकर टाल देते हैं, जबकि अस्पताल में यह सुविधा उस वक्त उपलब्ध रहती है | ऐसे समय में जब उस वक्त मरीज की जान पर बनी रहती है | इन कारणों के चलते सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ मरीज को नहीं मिल पाता| कई मामलों में, जिन लोगों की एप्रोच होती है ,वो मरीज इस सुविधा का लाभ उठा लेते हैं, लेकिन सिफारिश विहीन अन्य मरीज अस्पतालों के चक्कर ही काटते रहते हैं |
आलम यह है कि आयुष्मान के तहत इलाज करा रहे मरीजों को ये अस्पताल हेय दृष्टि से देखते हैं | कई मामलों में देखा गया है की अस्पताल प्रबंधन प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारकों/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसमें उनकी अच्छी कमाई होती है| कई बार तो ये अस्पताल जब तक स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड की राशि समाप्त नहीं हो जाती तब तक मरीज को नहीं छोड़ते, चाहे वह चार दिन पहले ही मर चुका हो | इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | ऐसी लापरवाही के चलते सरकार की योजना शत प्रतिशत धरातल पर नहीं उत्तर पा रही है | विभागीय मंत्री इस मामले में संज्ञान लेकर मरीजों को राहत प्रदान कर सकते हैं, अगर इनके पास फुर्सत हो तो! |
मोर्चा को भरोसा है कि आयुष्मान का लाभ इन बाह्य रोगियों को मिलने लगेगा |
Morcha knocked in governance to provide ventilator/ ICU facility to external patients under Ayushman
#Priority is given health insurance card/ golden card/ cash people!
#This facility under Ayushman is available only under recommendation.
Sabse tez khabar/Uttarakhand Anu Kukreti
Vikasnagar- Jan Sangharsh Morcha President and former of GMVNVice President Raghunath Singh Negi met Secretary, Health Dr. R. Rajesh Kumar and submitted a memorandum to many big -well listed private hospitals in the state to often submit a memorandum to the external patients in the emergency in the emergency, under the Ayushman Yojana without recommendation/ ICU facilities. Dr. Kumar assured the action. NegiSaid that many hospitals postpone the excuse of ventilator/ ICU in emergency at this time, while this facility is available in the hospital at that time. At a time when the patient’s life remains at that time. Due to these reasons, the patient does not get the benefit of the government’s Ayushman scheme. In many cases, patients who have approach take advantage of this facility, but other patients without recommendationThe hospitals keep on rounding. Alam is that these hospitals see the patients undergoing treatment under Ayushman. In many cases, it has been seen that hospital management pays special attention to private health insurance card holders/ golden cards/ cash, which earns well. Many times, this hospital ends the amount of health insurance card/ golden cardUntil it does not happen, he does not leave the patient, even if he is dead four days in advance. Special attention needs to be paid to this. Due to such negligence, the government’s plan is not getting reply on the ground 100 percent. Departmental ministers can provide relief to the patients by taking cognizance in this matter, if they have time! , The Morcha is confident that these external patients will start getting the benefit of Ayushman.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
