
सबसे तेज खबर/ उत्तराखंड
देहरादून: सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते ऋषिकेश और डोईवाला तहसील के कई इलाकों में शिक्षण संस्थानों को 21 से 23 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और सड़कों पर संभावित भीड़ को देखते हुए यह एहतियात बरती गई है, ताकि छात्रों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम न हो।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केके मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यात्रा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
यह आदेश नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र सहित हरिपुर कलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपाली फार्म, श्यामपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।
प्रशासन ने यह कदम छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया है, जिससे कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
