सबसे तेज़ खबर/ नाहन

जिला सिरमौर में खो-खो खेल को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज पंडित फूड पैराडाइज़ होटल, शंभूवाला में सिरमौर जिला खो-खो संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया हिमाचल खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक चमन लाल तंवर, युवा एवं खेल विभाग सिरमौर के पर्यवेक्षक मून चौधरी और निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता आर. आर. शर्मा की देखरेख में पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई। इस चुनाव में आगामी चार वर्षों के कार्यकाल के लिए जो नई कार्यकारिणी गठित हुई, उसमें तपिंदर शर्मा को अध्यक्ष, पूर्ण चंद को उपाध्यक्ष, प्रभात शर्मा को महासचिव और डॉ. रजनीश चौहान एवं दलीप सिंह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, मनीष शेठी को तकनीकी सलाहकार, राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष, आर. आर. शर्मा को ऑडिटर, विनीत शर्मा को संगठन सचिव, तरुण को कार्यालय सचिव तथा अरुण चौहान और कृष्ण चंद को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में मीनू ठाकुर, प्रवीन सैनी, शुशील शर्मा, यशपाल चौधरी, शिवानी, दिव्या, हर्ष, नवीन और चेतन को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में खो-खो खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण देने और खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार देने का संकल्प लिया। संघ ने निकट भविष्य में जिला स्तरीय टूर्नामेंट व प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

New executive committee of Sirmour Kho-Kho Association formed, Tapinder Sharma became President, Prabhat Sharma became General Secretary….

Sabse Tez Khabar/ Nahan

Taking an important step towards organizing and strengthening Kho-Kho sport in Sirmour district, the election of the new executive committee of Sirmour District Kho-Kho Association was held unanimously today at Pandit Food Paradise Hotel, Shambhuwala. The election process was conducted with transparency under the supervision of Himachal Kho-Kho Association treasurer and election observer Chaman Lal Tanwar, Youth and Sports Department Sirmour observer Moon Chaudhary and election officer advocate R.R. Sharma. In this election, the new executive committee formed for the next four years, Tapinder Sharma has been appointed as President, Purna Chand as Vice President, Prabhat Sharma as General Secretary and Dr. Rajneesh Chauhan and Dalip Singh as Joint Secretaries.

Apart from this, Manish Shethi has been appointed as Technical Advisor, Rajeev Sharma as Treasurer, R.R. Sharma has been given the responsibility of auditor, Vineet Sharma as organization secretary, Tarun as office secretary and Arun Chauhan and Krishna Chand as press secretary. Meenu Thakur, Praveen Saini, Shushil Sharma, Yashpal Chaudhary, Shivani, Divya, Harsh, Naveen and Chetan have been included as members in the executive. The newly elected office bearers pledged to take Kho-Kho to new heights in the district, give proper training to the players and expand sports activities to rural areas. The association has also planned to organize district level tournaments and training camps in the near future.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.