
सबसे तेज खबर /उत्तराखंड अनु कुकरेती
देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उपनलकर्मियों के नियमितीकरण व अन्य लाभ प्रदान किए जाने विषयक मामले में सरकार से मा. उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 12/11/18 का अनुपालन कराने का आग्रह किया तथा इन कर्मियों की राह में रोडा बनी मा. सुप्रीम कोर्ट में योजित रिव्यू पिटिशन वापस लेने का भी आग्रह किया |
मुख्यमंत्री ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि सरकार को इन कर्मियों के नियमितीकरण व अन्य लाभ प्रदान किए जाने की दिशा में सबसे पहले मा. उच्चतम न्यायालय में योजित रिव्यू पिटिशन वापस लेने की दिशा में काम करना चाहिए|
नेगी ने कहा कि मा. उच्चतम न्यायालय में सरकार द्वारा योजित एसएलपी दिनांक 15/10/ 24 को खारिज होने के उपरांत सरकार द्वारा दिनांक 8/11/24 को रिव्यू पिटिशन दायर गई थी, जोकि अभी मा. न्यायालय में विचाराधीन है |
नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा कुछ माह पूर्व इन उपनलकर्मियों के नियमितीकरण आदि मामले में कार्यवाही का आश्वासन दे चुकी है, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई | सरकार को इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि इन अल्प वेतन भोगी कर्मियों के भविष्य का क्या होगा ! इनके परिवार का गुजर- बसर कैसे होगा ! बड़ा दुख होता है जब पक्ष- विपक्ष के विधायक एक आवाज में अपने वेतन- भत्तों में बढ़ोतरी करा लेते हैं, लेकिन वहीं दूसरी और इन कर्मियों के बारे में इनकी जुबान पर ताले लग जाते हैं |
नेगी ने कहा कि उपनल कर्मियों के मामले में मा.उच्च न्यायालय ने दिनांक 12/11/18 के द्वारा सरकार को इन कर्मियों के नियमितीकरण व अन्य लाभ प्रदान किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार ने उक्त फैसले /आदेश के खिलाफ मा. सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी योजित की थी, जिस पर मा. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की एसएलपी खारिज कर दी थी | सरकार को मा. सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में इनको हक देना चाहिए, जिससे ये अल्प वेतन भोगी कर्मी अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रख सकें |
Regularization of subal workers put the matter before the Chief Minister
Sabse tez khabar/ Uttarakhand / Anu Kukreti
Dehradun- Raghunath Singh Negi, President of Jan Sangharsh Morcha and former Vice President of GMVN, met Ma.In the matter of regularization of regularization and other benefits, the government from the government. The High Court’s order was requested to comply with the order of 12/11/18 and in the way of these workers, I became a mother. Also requested to withdraw the review petition in the Supreme Court. mother. The Chief Minister assured the action. Negi said that the government to provide regularization and other benefits to these personnelFirst of all in direction The Supreme Court should work towards withdrawing the reviewed review petition. Negi said that Ma. A review petition was filed in the Supreme Court on 8/11/24 after the government was rejected on 15/14/24, which was just a Ma. It is under consideration in the court. Negi said that these subal workers by the government a few months agoRegularization of action has been assured of action in case, but so far no action has been taken on the ground. The government should also consider what will happen to the future of these small salaries! How will his family pass through! There is great sadness when the party’s MLAs increase their salary and allowances in one voice, but on the other hand, on their tongue about these personnelLocks are installed. Negi said that in the case of Upanal personnel, the M.Chut Court had directed the government to provide regularization and other benefits to the government dated 12/11/18, but the government against the said decision/order. The SLP was appointed in the Supreme Court, on which Ma. Supreme Court did the governmentThe SLP was rejected. The government In the light of the order of the Supreme Court and the High Court, they should be given rights, so that these low salaries can reserve the future of their family.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
