सबसे तेज़ खबर/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस वर्ष 56 वां स्थापना दिवस 22 जुलाई को एचपीयू सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया , हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के चलते हैं प्रशासन ने इस बार समारोह को सादे रूप से मनाने का निर्णय लिया है, किसी प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं की जाएगी। केवल शैक्षिक और अनुसंधान से संबंधित गतिविधियों तक की सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थापना समारोह पहले दो दिवसीय के रूप में मनाया जाता था। आपदाओं को देखते हुए इस बार केवल एक ही दिन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस समारोह के लिए एचपी प्रशासन के द्वारा राज्यपाल व विश्वविद्यालय कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निमंत्रण दिया है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में स्थापित पांच शोध केंद्रो का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और एजेंसियो के साथ शैक्षणिक व अनुसंधान संबंधित एमओयू किए जाएंगे।
HPU Foundation Day will be celebrated on 22nd July…
Sabse Tez Khabar/Shimla
This year, Himachal Pradesh University’s 56th Foundation Day will be organized on 22nd July in the HPU auditorium. For which the university administration has started preparations. Giving information, the Vice Chancellor of the University, Professor Mahavir Singh said, due to the natural disasters in Himachal Pradesh, the administration has decided to celebrate the function in a simple manner this time, no cultural activities will be done. It has been decided to limit it to only educational and research related activities. According to the information received, the foundation ceremony was earlier celebrated as a two-day event. In view of the disasters, this time only one day foundation day will be celebrated. The HP administration has invited Governor and University Chancellor Shiv Pratap Shukla, Chief Minister of the state Sukhwinder Singh Sukhu for this function. In this program, five research centers established in the university will also be inaugurated. Apart from this, educational and research related MoUs will be done with various national and international institutions and agencies.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
