सोशल मीडिया से जुड़े हुए सक्रिय 150 कार्यकर्ताओं के अलावा,प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉगर सुहानी शर्मा ने लिया भाग….

सबसे तेज़ खबर / शिमला

विश्व संवाद केंद्र, शिमला द्वारा सोशल मीडिया मीट 2025 का रविवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों के प्रचार के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के करीब 150 सक्रिय उपयोगकर्ता शामिल हुए। प्रांत कार्यवाह चन्द्र प्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी सोशल मीडिया हैंडलर्स से आह्वान किया कि सोशल मीडिया सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ समसामायिक विषयों पर भी कार्य करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संघ ने हमेशा ही देश-प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं को बचाने एवं संरक्षित रखने का काम किया है जानकारी देते हुए कहा, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल मीडिया के जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग के माध्यम से सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक संरक्षण को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया हैंडलर्स ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स ने विभिन्न कई विषयों पर अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा सोशल मीडिया मीट जैसे आयोजन करवाकर उन्हें एक शानदार मंच प्रदान किया है।
इस अवसर पर प्रांत प्रचार सह प्रमुख मोतीलाल, शिमला विभाग प्रचार प्रमुख कुलदीप शर्मा, सोशल मीडिया आयाम के प्रांत प्रमुख कमल ठाकुर, प्रांत प्रचार टोली के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉगर सुहानी शर्मा ने साझा की अपने विचार

सोशल मीडिया मीट में प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉगर सुहानी शर्मा ने भाग लिया। नौ साल की सुहानी ने अपने परिचय में कहा कि आज की पीढ़ी धीरे-धीरे अपने बुजुर्गों से दूरी बना रही है, जो चिंताजनक है। सुहानी का ब्लॉग मुख्य रूप से संयुक्त परिवार प्रणाली और बुजुर्गों की देखभाल पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि वह हर ब्लॉग में अपने दादा-दादी को साथ लेकर ब्लॉगिंग करती हैं,।सुहानी के इस प्रयास की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.