सबसे तेज़ खबर/शिमला
किन्नर कैलाश यात्रा 15 जुलाई से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यात्रा की रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल आज से शुरू किया जाएगा। तंगलिंग गांव से 14 जुलाई से ऑफलाइन सेवा भी आरंभ की जाएगी। किन्नर कैलाश पर्वत शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा इस साल 20 पुलिसकर्मी और होमगार्ड, 7 वन विभाग कर्मचारी 3 मेडिकल स्टाफ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में पानी पीने की व्यवस्था और 13 शौचालय का निर्माण किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार यात्रा 45 दिन की रहेगी। जानकारी के अनुसार किन्नर कैलाश पर्वत समुद्र तल से करीब 6050 मीटर की ऊंचाई पर पर है। पर्वत दिन में कई बार अपना रंग बदलता है। पर्वत भगवान शिव को समर्पित है, हर साल हिमाचल के साथ-साथ देश के कोने कोने से कैलाश पर्वत यात्रा करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जुड़ जाते हैं।
Kinner Kailash Yatra to Begin from July 15…
Sabse Tez khabr/ Shimla
The Kinner Kailash Yatra will be held from July 15 to August 30 this year. The registration portal for the pilgrimage opens today. Offline registration services will also begin from July 14 in Tangling village. For the convenience of devotees visiting the sacred Shivling at Kinner Kailash peak, the administration has deployed 20 police personnel and home guards, 7 forest department staff, and 3 medical professionals. Drinking water facilities and 13 toilets will be constructed along the route to avoid any inconvenience to the pilgrims. This year, the yatra will span 45 days. According to available information, the Kinner Kailash peak is located at an altitude of approximately 6,050 meters above sea level. The peak is known to change its color several times during the day. Dedicated to Lord Shiva, this sacred mountain draws a large number of devotees every year not just from Himachal Pradesh, but from across the country.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
