सबसे तेज़ खबर /पांवटा साहिब
भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश प्रांत (पूर्व) की प्रांतीय परिषद बैठक एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन पांवटा साहिब में भव्य रूप से संपन्न हुआ। परिषद की पांवटा साहिब शाखा की मेज़बानी में ए वी एन रिजॉर्ट में आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेशभर से परिषद की 16 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष अशोक टंडन ने की, जबकि मंच पर प्रांत महासचिव नरेंद्र खट्टर और कोषाध्यक्ष नीरज गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला संयोजक डॉ. भूपेश धीमान तथा सत्यम शर्मा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। शाखा अध्यक्ष अनिल सैनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए पांवटा को गुरु की नगरी बताते हुए सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर परिषद के नए सदस्यों अतुल अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी और नीना कौशिक को अंग वस्त्र पहनाकर सदस्यता प्रदान की गई। बैठक के दौरान प्रांत स्तर पर संचालित विभिन्न सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। प्रांत अध्यक्ष टंडन ने परिषद के मूल मंत्र “संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महासचिव खट्टर ने शाखाओं के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष गोयल ने आर्थिक संसाधनों को लेकर भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
इस बैठक का एक विशेष आकर्षण मंडी ज़िले में आई आपदा के लिए की गई सेवा पहल रही। परिषद की पांवटा साहिब शाखा द्वारा जुटाई गई दो लाख रुपये की राहत सामग्री एक यूटिलिटी वैन के माध्यम से मंडी रवाना की गई। इस राहत सामग्री में 250 गर्म कंबल, 100 टी-शर्ट, 20 जैकेट, 100 जोड़ी जूते आदि शामिल रहे। इस सामग्री का अंशदान स्थानीय समाजसेवियों, विशेषकर विशाल आर्य सहित परिषद सदस्यों ने किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी परिषद पीछे नहीं रही। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर “द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल” और “ग्लोबल एकेडमी स्कूल”, पांवटा साहिब में 10-10 फलदार पौधे रोपित किए गए। समारोह में दिनेश गोयल (प्रांत संयोजक संस्कार), रामायण चौधरी (प्रांत संयोजक संपर्क), अमित भटनागर (पर्यावरण संयोजक), अजय शर्मा (संपर्क संयोजक), हरविंदर अरोड़ा (सहयोग संयोजक) सहित पांवटा, नाहन और परमाणु शाखा के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम पूर्ण उत्साह, समर्पण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो सेवा, संस्कार और संगठन का अद्भुत उदाहरण बना।
Bharat Vikas Parishad sent relief material worth two lakhs for people affected by the disaster in Mandi…
The provincial council meeting and foundation day program of Bharat Vikas Parishad Himachal Pradesh Province (East) was organized in a grand manner in Paonta Sahib. Representatives of 16 branches of the council from across the state participated in this important event organized at AVN Resort hosted by the Paonta Sahib branch of the council. The meeting was chaired by the provincial president Ashok Tandon, while the dignified presence of provincial general secretary Narendra Khattar and treasurer Neeraj Goyal was present on the stage. Women coordinator Dr. Bhupesh Dhiman and Satyam Sharma also played an active role. Branch president Anil Saini welcomed all the visitors and greeted everyone, calling Paonta the city of Guru. On this occasion, new members of the council Atul Agarwal, his wife and Neena Kaushik were given membership by wearing Ang Vastra. During the meeting, various service and sanskar based programs conducted at the provincial level were reviewed. Provincial president Tandon called for adopting the basic mantra of the council “Sampark, Sahyog, Sanskar, Seva and Samarpan” in life. General Secretary Khattar presented the account of the work of the branches and Treasurer Goyal discussed the future strategies regarding financial resources.
A special attraction of this meeting was the service initiative taken for the disaster in Mandi district. Relief material worth Rs 2 lakhs collected by the Council’s Paonta Sahib branch was sent to Mandi through a utility van. This relief material included 250 warm blankets, 100 T-shirts, 20 jackets, 100 pairs of shoes etc. This material was contributed by local social workers, especially Council members including Vishal Arya. The Council was not behind in the field of environmental protection either. On the auspicious occasion of Guru Purnima, 10-10 fruit plants were planted in “The Erudite World School” and “Global Academy School”, Paonta Sahib. Many workers from Paonta, Nahan and Atomic Branch including Dinesh Goyal (Provincial Coordinator Sanskar), Ramayan Chaudhary (Provincial Coordinator Contact), Amit Bhatnagar (Environment Coordinator), Ajay Sharma (Contact Coordinator), Harvinder Arora (Cooperation Coordinator) participated in the function. The program was held in an atmosphere of full enthusiasm, dedication and cordiality, which became a wonderful example of service, culture and organization.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
