सबसे तेज़ खबर /पांवटा साहिब {नीलम ठाकुर}
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पांवटा साहिब स्थित किशन संगीत अकादमी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत साधकों ने अपने गुरु राम किशन चौहान को श्रद्धा, स्नेह और सम्मान अर्पित करते हुए संगीत साधना के महत्व को साझा किया। इस अवसर पर अकादमी के संचालक एवं संगीताचार्य राम किशन चौहान ने शिष्यों को एक भावपूर्ण संदेश देते हुए कहा,गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, यह गुरु-शिष्य परंपरा की आत्मा है। यह वह दिन है जब हम न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान को, बल्कि उस अनदेखे प्रेम और विश्वास को भी स्मरण करते हैं जो हमें जोड़ता है।”
उन्होंने कहा कि शिष्य की साधना ही गुरु की सफलता है। जब आप सुर साधते हैं, मंच पर गाते हैं — तो मेरे कान नहीं, मेरा हृदय सुनता है। संगीत एक साधना है, जिसमें गुरु और शिष्य की भूमिका समान रूप से पवित्र होती है। गुरु राम किशन ने सभी शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए प्रेरित किया कि वे संगीत को केवल एक कला नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभूति के रूप में अपनाएं। स्वर ही नहीं, स्वभाव में भी मधुरता लाएं, और संगीत को जीवन का हिस्सा बनाएं। जो शिष्य किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें भी गुरु ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किए कि उनकी साधना निरंतर और सच्ची बनी रहे।
Voices resonated on Guru Purnima – Grand event organized at Kishan Music Academy, Guru-Shishya tradition paid homage…
On the auspicious occasion of Guru Purnima, a grand ceremony was organized at Kishan Music Academy in Paonta Sahib. In the program, music practitioners paid respect, affection and honor to their Guru Ram Kishan Chauhan and shared the importance of music practice. On this occasion, the director of the academy and music teacher Ram Kishan Chauhan gave an emotional message to the disciples and said, Guru Purnima is not just a festival, it is the soul of the Guru-Shishya tradition. This is the day when we remember not only the exchange of knowledge, but also the unseen love and faith that connects us.”
He said that the disciple’s sadhana is the success of the Guru. When you master the tune, sing on stage – it is not my ears, but my heart that listens. Music is a sadhana, in which the role of the Guru and the disciple is equally sacred. Guru Ram Kishan blessed all the disciples and inspired them to adopt music not just as an art, but as a spiritual experience. Bring sweetness not only in the voice, but also in the nature, and make music a part of life. The Guru also sent best wishes and blessings to those disciples who could not attend the program due to some reason, that their sadhana remains continuous and true.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
