हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी पीएचडी (PHD) डिग्री….
सबसे तेज खबर/
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में अब पीएचडी डिग्री भी हो सकेगी। विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त कॉलेजों की इंन्फ्रास्ट्रकचर से लेकर अन्य सुविधाओं की जांच करने के बाद पीएचडी डिग्री करने की मंजूरी दी जाएगी।
प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने गुरूवार को कॉलेज संकाय की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न मांगों पर चर्चा करने के लिए हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को पीएचडी कार्यक्रमों की पेशकश करने की अनुमति देने का आग्रह किया।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
