केंद्रीय आलू अनुसंधान शिमला को मिले दो वैज्ञानिक…
सबसे तेज खबर/शिमला
वैज्ञानिक डॉक्टर अविनाश चंद्र राय और डॉक्टर मनीषा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में अपनी सेवाएं देंगे। अविनाश चंद्र राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने पौधों की जैविक तनाव, जीनोम संपादन और पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान किया है। और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ मनीष ने स्नातक की डिग्री पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त की है और स्नातकोत्तर शिक्षा हॉर्टिकल्चर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से आईसीएआर जेआरएफ के साथ पूर्ण की है। विश्वविद्यालय की ओर से में स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया है। दोनों कृषि वैज्ञानिकों की अनुभव से संस्थान को नई दिशा मिलेगी।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
