*पांवटा बस स्टैंड पर बढ़ती चोरी और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगाने का प्रयास करें प्रशासन:- हेमराज राणा
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जैसा कि हम सभी को मालूम है कि पांवटा साहिब के विभिन्न क्षेत्रों में चौरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसमें कि पांवटा बस स्टैंड पर चोरी की घटनाएं भी उनमें से एक मानी जाती है, और जिस पांवटा साहिब बस स्टैंड के महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों बसों का आवागमन और आम आदमी की चहल-पहल हमेशा देखने एवं सुनने को मिलती हैं, इसी परिप्रेक्ष्य में पांवटा साहिब बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक युवक ने अपनी बाईक पांवटा बस स्टैंड पर खड़ी की और अपने आप परिवार सहित नाहन अस्पताल को बस में सवार होकर चले गए, परन्तु जब युवक वापस पांवटा साहिब पहुंचा तो पांवटा साहिब बस स्टैंड पर उनकी बाईक लापता पाई।
जिसके कारण युवक जगह जगह ढूंढता रहा परन्तु बाईक नहीं मिल पाई। इस प्रकार जनहित में सम्बन्धित विभाग और स्थानीय प्रशासन से निवेदन एवं सुझाव रहेगा कि पांवटा साहिब में शीघ्र अतिशीघ्र सीसीटीवी कैमरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि भविष्य में चौरो पर कहीं न कहीं लगाम लगाई जाएं और समय रहते खोए हुए वाहनों एवं अन्य सामानों की सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त की जा सके। तो जिस प्रकार पांवटा साहिब में गत वर्षों से पांवटा साहिब के विभिन्न क्षेत्रों में चौरी की वारदातें बढ़ रही है जो कि बहुत ही गंभीर और चिन्तनीय विषय को दर्शाती है। जिसका मुख्यतः कारण युवाओं का नशे का सेवन करना और फिर नशें की खरीदारी के लिए मजबूरन चौरी की वारदातो को अंजाम देना भी माना जा रहा है।
जानकारी अनुसार पांवटा साहिब की पुलिस भी ऐसे नशेड़ियों और चौरों की वारदातो से दुखी हो चुकी है। वहीं हम सभी युवाओं और समाज का भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम मिलकर ऐसे गंभीर विषय पर समय समय पर सरकार और प्रशासन तक जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास करें ताकि भविष्य में आम आदमी को किसी न किसी रूप से राहत और लाभ प्राप्त होते रहे। वहीं इस गंभीर विषय को पूर्व में भी मिडिया बन्धुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित करने का प्रयास किया है परन्तु अभी तक पांवटा बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं आज पुनः मिडिया बन्धुओं के माध्यम से सम्बन्धित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से निवेदन और सुझाव रहेगा, उम्मीद करते हैं कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
