“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत पीएम श्री रा. छात्र विद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता…
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में आज “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को केरल और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, खान-पान और पृष्ठभूमि के बारे में जागरूक करना था। इस प्रश्नोत्तरी में 12वीं कक्षा के छात्र फैजान ने विभिन्न रोचक प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ उत्तर दिया।
मंच का सफल संचालन जसकीरत कौर ने किया। विद्यालय की नोडल अधिकारी सुमति शर्मा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिमाह अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिनसे विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधताओं को समझने का अवसर मिलता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बच्चों में विविधता में एकता की भावना को प्रबल करना है। उन्होंने विद्यार्थियों के सक्रिय भागीदारी की सराहना भी की। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा, कामिनी, मनमोहन सिंह, नरेश शर्मा,अजय शर्मा, गीतांजलि, मोमिना और देवेंद्र सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
