जेएनवी नाहन में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन…
सबसे तेज खबर/नाहन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), नाहन ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.aghp.cag.gov.in या agaehimachalpradesh@cag.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई, 2014 से पहले और 31 जुलाई, 2016 के बाद नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी वर्तमान सत्र में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं का नियमित छात्र होना चाहिए। आवेदन केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए मान्य होंगे, जो सिरमौर जिला के वास्तविक निवासी हैं। विद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
