सबसे तेज़ खबर/पांवटा साहिब,
भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब गिरिपार आजभोज मंडल की मासिक बैठक आज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी को और अधिक मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं और आगामी पंचायत चुनावों में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में भाजपा के प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के उम्मीदवारों को जिताकर पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने हाल ही में मंडी जिला के सिराज क्षेत्र में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी इस दिशा में सहयोग की अपील की। विधायक चौधरी ने बरसात के मौसम को देखते हुए जनता से अपील की कि वे नदी-नालों से दूर रहें ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान से बचा जा सके।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.