सबसे तेज़ खबर /नाहन

करियर एकेडमी की प्रतिभाशाली छात्रा नव्या ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा सफलता पूर्वक पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब नव्या सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में भाग लेगी। नव्या की इस कामयाबी ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि कई अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। इसके अलावा नव्या ने जेईई मेन्स परीक्षा में 94.53 परसेंटाइल अर्जित कर अपने शैक्षणिक स्तर का भी लोहा मनवाया है। करियर एकेडमी द्वारा प्रशिक्षित नव्या ने यह साबित किया है कि सशक्त मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है

करियर एकेडमी अब नव्या जैसी प्रतिभाओं को और निखारने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2025 से एनडीए कोचिंग क्लासेस शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स विद्यार्थियों को न केवल लिखित परीक्षा के लिए तैयार करेगा, बल्कि SSB इंटरव्यू के लिए भी आवश्यक आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक दक्षता जैसे गुणों का विकास करेगा। संस्थान के निदेशक ने बताया कि करियर एकेडमी का उद्देश्य है कि हिमाचल जैसे क्षेत्रों से अधिक से अधिक युवा सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दें और देश की सेवा करें।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.