सबसे तेज़ खबर / शिमला
शिमला के भट्ठाकुफर में स्थित फल मंडी गेल गाल सेब की पहले खेप पहुंची। मंडी में कोटगढ़ बागवान इस सीजन में पहली बार 12 बॉक्स इस मंडी लेकर पहुंचा था। आढ़तियों का कहना है की पहली बार गेल गाला किस्म का सेब पहुंचा है। सीजन के शुरू में 10 किलो का बॉक्स 1500 में खरीदा गया। सेब कारोबारियों का कहना है जल्द ही सेब की अन्य किस्में भी मंडी में देखने को मिलेगी। बारिश के चलते फिलहाल काफी कम संख्या में अभी सेब मंडी में पहुंच रहा है। गेल गाला सेब मीठा , कुरकुरी बनावट की वजह से बाजार में काफी मांग रहती है। बागवानों को मूल्य भी अच्छे मिलते हैं।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
