सबसे तेज़ खबर /सिरमौर

नेशनल हाईवे कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सिरमौर पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शंभुवाला के समीप पुलिस ने नाकाबंदी कर दो दर्जन से अधिक तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटे और हजारों रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस कर्मियों ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और स्पीड लिमिट का पालन करने की अपील की। यातायात प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि हाईवे पर ओवरस्पीड के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.