9 से 11 जुलाई तक उड़ीसा के 25 किसान शिमला में सीखेंगे आलू की नई तकनीक..किसानों को आलू की नई किस्मों के बारे में किया जाएगा जागरूक..

सबसे तेज खबर/ शिमला

सीपीआरआई के सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉक्टर आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहां, उड़ीसा के 25 किसान 11 जुलाई तक आलू की खेती की नवीनतम तकनीक और उन्नत बीजों के बारे में जानने के लिए शिमला स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उड़ीसा के किसानों को आलू उत्पादन में सुधार करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा सीपीआरआई शिमला आलू अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है और समय समय पर देश के किसानों को ये कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को नई तकनीकों, आलू की विभिन्न नई किस्मों , रोग प्रतिरोधी बीजों, के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत संस्थान के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों को आलू की खेती में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और उसे निपटने के तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आलम यह है कि उड़ीसा में आलू की खेती अभी भी पारंपरिक तरीकों पर बहुत अधिक निर्भर करती है, जिसके परिणाम स्वरुप कभी-कभी कम उपज और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.