सबसे तेज़ खबर/शिमला
राजधानी शिमला में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश को मध्य नजर रखते हुए नगर निगम ने जमीन की खुदाई और कटाई से जुड़े सभी कार्यों पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, इसके बारे में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। शहर में जिन लोगों के पहले से भवन निर्माण का काम चल रहा है वह सिर्फ भवन के भीतर का काम ही कर पाएंगे। फिलहाल किसी भी प्रकार की प्लॉट की खुदाई या कटिंग नहीं कर सकेंगे। जारी किए हुए आदेशों की उल्लंघन करने पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। शहर के उप नगरों में लगातार भूस्खलन की शिकायत दर्ज हो रही है, जिससे मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। नगर निगम के इस फैसले से फिलहाल लोगों को राहत मिलेगी। शहर वासियों ने भी नगर निगम के इस निर्णय का स्वागत किया है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
