सबसे तेज़ खबर/ नाहन

मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए जल शक्ति विभाग नाहन के एसडीओ रोशन कुमार ने बताया कि बीती रात हुई बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के खैरी गांव में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि इस सीवरेज लाइन के टूटने से जल शक्ति विभाग को करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां खैरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी का भाव तेज हो गया था जिसके कारण यहां साथ लगती सीवरेज लाइन को बुरी तरह से क्षति पहुंची है और सुरक्षा दीवार समेत सीवरेज लाइन को बड़ा नुकसान पहुंचा।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.