सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, सूरजपुर ब्रांच की कक्षा 4 की छात्रा Gurangel कौर ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी को चौंका दिया है। ‘किसमें कितना है दम’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में Gurangel ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। बता दे कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के धुरी (संगरूर) में किया गया, जहाँ विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच Gurangel की प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने Gurangel की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य ने कहा, Gurangel जैसी प्रतिभाएँ हमारे स्कूल की असली ताकत हैं। हमें उस पर गर्व है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.