सबसे तेज खबर/शिमला

पीटरहाफ होटल, शिमला में वीरवार को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर मांक पार्लियामेंट थीम के अंतर्गत एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में किरण रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि 26 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले दिवस के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि उस समय लोकतंत्र की हत्या की गई थी, जब बड़े नेताओं को जेल में डाला गया और आम जनता तथा मीडिया की स्वतंत्रता छीनी गई।

उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने और लोगों को लोकतंत्र की अहमियत बताने का कार्य करेगी, क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। इस संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान और शिमला शहर के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। सभी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.