सबसे तेज़ खबर/ शिमला
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मुआवजा क्लेम की अंतिम तिथि अब 30 जून तक बढ़ा दी गई है। यह राहत उन श्रमिकों के लिए है जो 31 मार्च 2022 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत थे और इस अवधि तक किसी दुर्घटना में मृत्यु या अपंगता का शिकार हुए। यह जानकारी डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने दी। योजना के तहत पात्र श्रमिकों या उनके परिजनों को एक से दो लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, असफल दावों की अपील और निपटारे के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है। मुआवजा आवेदन के लिए आधार कार्ड, श्रम कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, एफआईआर जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
