सबसे तेज़ खबरे /सोलन


हिमाचल के सोलन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती दिक्षु ठाकुर ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर युवती का लाइव वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिक्षु अपने प्रेमी पियूष की आत्महत्या से टूट चुकी थी और उसी अपराधबोध में उसने यह भयावह कदम उठाया। बताया गया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, मगर परिवार की मंजूरी नहीं मिलने के कारण पियूष ने बीते वर्ष आत्महत्या कर ली थी। दिक्षु का सुसाइड नोट उसके कमरे से बरामद एक रजिस्टर में मिला है, जिसमें उसने प्रेमी की मौत के लिए खुद को ज़िम्मेदार ठहराया है। साथ ही परिवार के दबाव और मानसिक पीड़ा का भी विस्तार से ज़िक्र किया है।

वीडियो में उसने कहा, “मैं सबको छोड़कर जा रही हूं, ये मेरा फैसला है, इसमें किसी की गलती नहीं। घटना के वक्त घर में उसकी मानसिक रूप से बीमार बहन मौजूद थी, जबकि मां बाजार गई हुई थी। लौटने पर मां ने बेटी को फंदे से लटका पाया, जिसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती अपने प्रेमी की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और कॉल डिटेल्स के साथ सोशल मीडिया चैट्स की भी पड़ताल की जा रही है। दिक्षु पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। उसकी मौत ने न केवल उसके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.