सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के निहालगढ़ गांव से छठी कक्षा का छात्र चंदन कुमार सोमवार शाम से लापता है। जानकारी के अनुसार, चंदन अपने घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। चंदन के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है और सोशल मीडिया पर भी अपील जारी की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर किसी को चंदन के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत 9317405563 पर संपर्क करें।

परिवार में चंदन की अनुपस्थिति से गहरा तनाव है। परिजन दो दिनों से कुछ भी खा नहीं पाए हैं और बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, बालक के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नाहन क्षेत्र से भी एक महिला लापता हुई है, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है और आम जन से अनुरोध कर रही है कि यदि कोई सूचना मिले, तो तुरंत स्थानीय थाने से संपर्क करें


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.