सबसे तेज खबर/ शिमला (रामपुर)

शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र जी के निधन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भाग लिया। श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा एक महान नेता दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए जो योगदान दिया वह आज भी प्रदेशवासियों के दिल में गहरी छाप बनाए हुए हैं उनका जन सेवा से जुड़ा जीवन भावी पीढिया के लिए प्रेरणा स्रोत है। वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाकर हिमाचल की संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए जो कदम उठाया है वह उनकी देवभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यपाल ने राजा वीरभद्र की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य को इस श्रद्धांजलि समारोह पर सांत्वना दी। इस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी शिरकत की इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों परिजनों स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने इस श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया और पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति नमन किया।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.