पांवटा साहिब/ सबसे तेज

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, पांवटा साहिब मंडल ने जानकारी दी है कि दिनांक 24 जून 2025 (मंगलवार) को प्रातः 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र की सम्पूर्ण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।जबकि पूर्व में केवल रामपुर घाट और भूगरनी फीडर पर मरम्मत कार्य प्रस्तावित था, अब यह शटडाउन गोंदपुर स्थित 132 केवी सब स्टेशन में महत्वपूर्ण अनुरक्षण व मरम्मत कार्यों के चलते पूरे क्षेत्र में किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि यह शटडाउन विद्युत प्रणाली मंडल, नाहन द्वारा प्रस्तावित है। इस मरम्मत कार्य के चलते 132/33/11 केवी सब स्टेशन गोंदपुर से जुड़े निम्नलिखित फीडर क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी: 132/11 केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र),33 केवी बद्रीपुर,33 केवी पांवटा साहिब,33 केवी पुरुवाला,33 केवी सतौन,33 केवी शिलाई,33 केवी रामपुरघाट,33 केवी गिरीनगर,33 केवी मालवा,33 केवी नघेता, उन्होंने बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। खराब मौसम की स्थिति में इसे स्थगित किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.