सबसे तेज खबर/शिमला,

कमला नेहरू मातृ एवं शिशु अस्पताल, शिमला में अब तीमारदार बिना पास के अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह निर्णय अस्पताल प्रशासन द्वारा हालिया फर्जी डिलीवरी और नवजात शिशुओं की गुमशुदगी की घटनाओं के बाद लिया गया है। प्रशासन ने यह कदम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और वार्डों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से उठाया है। मुख्य वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.एस. नेगी ने बताया कि अक्सर बिना अनुमति के लोग वार्डों में घूमते रहते हैं, जिससे चोरी और अन्य अव्यवस्थित घटनाओं की संभावना बनी रहती है। अब मरीजों से मिलने आने वाले तीमारदारों को अस्पताल प्रशासन से पास लेना अनिवार्य होगा। यह पास निशुल्क जारी किया जाएगा और केवल अनुमत व्यक्तियों को ही वार्डों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस व्यवस्था से न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि मरीजों को भी शांत और सुरक्षित माहौल मिलेगा।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.