सबसे तेज खबर

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने एस. एन. रमौल मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेड़ी में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के पांच कमरों का उद्घाटन करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि धारटीधार क्षेत्र की जनता के लिए वह लगातार कार्य कर रहे है तथा आने वाले समय में भी धारटीधार की जनता के विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने लोगों की जन समस्याओं को भी सुना तथा लोक निर्माण विभाग को बायला से धौलाकुआं सड़क के चौड़ाकारण के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने स्कूल में लगाए जाने वाले डंगे के लिए भी शीघ्र ही धन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय प्रकाश तथा एसएमसी प्रधान लक्ष्मी दत्त ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा स्कूल की और से रखी गई मांगों तथा समस्याओं बारे उन्हें अवगत करवाया।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.