सबसे तेज खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को अनुभव किया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम chanting और ध्यान से हुई, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। सामूहिक योगाभ्यास ने छात्रों में अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूत किया।

छात्रों ने पवनमुक्तासन, चक्रासन, सर्वांगासन और शीर्षासन सहित कई योगासन प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शन ने दर्शाया कि योग से शरीर में संतुलन, लचीलापन और मानसिक स्थिरता प्राप्त की जा सकती है। चेयरमैन एस.एस. राठी ने योग को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया और कहा कि पूरा विश्व इसे अपनाकर लाभान्वित हो रहा है। मधुलिका राठी ने कहा कि योग आंतरिक शक्ति को जाग्रत करता है और छात्रों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मनोज राठी ने कहा कि योग छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है और नियमित अभ्यास से उनकी मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक क्षमताएं बढ़ती हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.