सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आज पांवटा साहिब उपमंडल के गुरुद्वारा ग्राउंड में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम श्री गवर्नमेंट बॉयस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम 1 HP (I) COY NCC नाहन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस योग शिविर में पांवटा साहिब उपमंडल के कुल 182 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें कैडेट्स ने गुरुद्वारा ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इसके पश्चात सभी कैडेट्स ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। इस अवसर पर 1 HP (I) COY NCC के कमांडिंग ऑफिसर राजीव शर्मा, जेसीओ उधम सिंह, सीएचएम राकेश कुमार, एएनओ खजान सिंह, एएनओ विक्रम सिंह, पीआई स्टाफ व अन्य एएनओ और सीटीओ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि स्वच्छता और अनुशासन जैसे मूल्यों को भी प्रोत्साहित करता दिखाई दिया।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.